संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर गिरिडीह कॉलेज में परिचर्चा सत्र आयोजित
गिरिडीह, 25 नवम्बर 2025 — संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आज गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राजनीति विज्ञान विभाग, एवं बी.एड. विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक परिचर्चा सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी ने की।
सत्र में डॉ. गुलाम समदानी, प्रो. राज कुमार वर्मा, प्रो. श्वेता कुमारी, प्रो. आशा कुमारी रजवार सहित विद्यार्थियों सुधांशु, रंजीत, स्नेहा, अभय ने संविधान, लोकतंत्र एवं नागरिक कर्तव्यों पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
परिचर्चा में कुल 80 विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही, जिन्होंने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे और सुझाव दिए।