event details

About The Event

गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
गिरिडीह, 28 मार्च 2026 : गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 28 मार्च 2026 से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सिहोडीह स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवकों द्वारा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया।
शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना की कोऑर्डिनेटर डॉ. जॉनी तिर्की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुगेन्द्र नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. डी.के. वर्मा एवं डॉ. श्वेता कुमारी भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना स्वयंसेवकों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्य अतिथि ने शिविर के महत्व एवं विभिन्न गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, प्रो. डी.के. वर्मा ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा डॉ. श्वेता कुमारी ने एनएसएस के मूल मंत्र “Not Me But You” को आत्मसात करने पर बल दिया।
इस 7 दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता, जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

Event Venue & Date
Venue:
Sihodih Arogya Mandir, Sihodih, Giridih
Date:
28/03/2026
Related Event