event details

About The Event

गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्रोफेसर आरएस राय को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया, जबकि प्रभारी प्राचार्य प्रो ओंकार चौधरी ने अंग वस्त्र पहनाकर उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। शायरी अंदाज में प्राचार्य ने कहा, “माना कि दौर बदलते जाएंगे, आप जाएंगे तो कोई और आएंगे, मगर आपकी कमी इस दिल में हमेशा रहेगी।”
विदाई समारोह में रसायन विज्ञान विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रो. राय को सम्मानित किया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को याद करते हुए कार्यक्रम का हिस्सा बने। मंच संचालन प्रो. सतीश यादव ने किया।

Event Venue & Date
Venue:
Principal Office in Giridih College, Giridih 
Date:
31/01/2025
Related Event