event details

About The Event

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) – इकाई 1
सिहोडीह विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न सत्रों का सफल आयोजन
गिरिडीह, दिनांक 31 मार्च 2026: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–1, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह द्वारा सिहोडीह में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन आज विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल “शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता” विषय पर रैली निकालकर की गई। यह रैली सिहोडीह वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिसमें स्वयंसेवकों ने आमजन को स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई तथा सायंकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति, सामाजिक एकता एवं जागरूकता से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह की डॉ. श्वेता कुमारी एवं श्री प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. श्वेता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाती है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और NSS स्वयंसेवक इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।”
वहीं श्री प्रदीप कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि “ऐसे शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं। स्वयंसेवकों का उत्साह और अनुशासन वास्तव में प्रेरणादायक है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डी. के. वर्मा द्वारा किया गया।

Event Venue & Date
Venue:
Sihodih Arogya Mandir ,Sihodih, Giridih
Date:
31/03/2026
Related Event