गिरिडीह कॉलेज में सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी के नवप्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन मीटिंग सम्पन्न
सोनबाद, गिरिडीह – 7 अगस्त, 2025:
गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में सत्र 2025-2029 के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए एक इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संबंधित संकाय के छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय सहायक प्राध्यापक श्री नयन सोरेन द्वारा पाठ्यक्रम की विशेषताओं, विषय-वस्तु और शैक्षणिक दृष्टिकोण पर आधारित जानकारी से हुई। उन्होंने छात्रों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, संसाधनों और अवसरों से अवगत कराया।
इसके पश्चात गुलाम समदानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए सभी आठ सेमेस्टरों के पाठ्यक्रम एवं विषयों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने नियमित कक्षाओं में उपस्थिति की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्रों को अनुशासन और निरंतर प्रयास की सीख दी। साथ ही उन्होंने उज्ज्वल भविष्य के लिए कुछ उपयोगी सुझाव भी साझा किए, जैसे समय प्रबंधन, सतत अध्ययन और आत्मविश्वास बनाए रखना।
यह कार्यक्रम नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज जीवन की ओर मार्गदर्शन प्रदान करने और उन्हें भावी शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित करने का एक सफल प्रयास रहा। अंत में छात्रों के प्रश्नों का उत्तर भी दिया गया, जिससे उन्हें विषयवस्तु को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिली।