कॉलेज, गिरिडीह एवं बी.एड. विभाग को यह अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि हमारे महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2024–2026, सेमेस्टर–3 के क्लास रोल नंबर 99 के विद्यार्थी थे
स्वर्गीय कैलाशपति कुमार, पिता – शंकर राय, ग्राम/पोस्ट – जमुआ, जिला – गिरिडीह का आकस्मिक निधन हो गया।
स्वर्गीय कैलाशपति कुमार एक मेधावी, अनुशासित एवं मिलनसार छात्र थे। उनका असमय निधन महाविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में गिरिडीह कॉलेज परिवार शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असह्य दुःख को सहने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति ॐ
—
गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह
एवं बी.एड. विभाग