राष्ट्रीय युवा महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में भागीदारी हेतु

Date: December 14, 2025

NSS UNIT-I, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह
दिनांक: 14 दिसंबर 2025

विषय: राष्ट्रीय युवा महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 में भागीदारी हेतु

प्राचार्य, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का कार्यालय, गिरिडीह (जिला खेल शाखा) से प्राप्त पत्रांक-223/जि०खे०, दिनांक: 13/12/2025 के आलोक में, सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव अंतर्गत जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2025 को गिरिडीह में किया जा रहा है।

इस जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें कॉलेज के छात्र-छात्राएँ भाग ले सकते हैं:

*🚨 आवश्यक निर्देश:*
पंजीकरण अनिवार्य: इच्छुक प्रतिभागी सर्वप्रथम My Bharat Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।

*विवरणी जमा करना:*
My Bharat Portal पर रजिस्ट्रेशन के उपरांत प्रतिभागियों को अपनी विवरणी Google Link: https://forms.gle/1sTDM2ZVTp26eAs7A या संबंधित QR कोड के माध्यम से 17 दिसंबर 2025 तक जमा करना अनिवार्य है।

सभी इच्छुक छात्र-छात्राएँ जो उपरोक्त कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं, वे NSS Unit-I के कार्यक्रम पदाधिकारी से 16 दिसंबर 2025 तक संपर्क करें।
निर्धारित तिथि (19.12.2025) को सभी प्रतिभागियों को ससमय निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम पदाधिकारी (Programme Officer)
NSS UNIT-I, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह