ऑल इंडिया युनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ गिरिडीह कॉलेज के रानी और सागर का चयन।
गिरिडीह कॉलेज के रानी और सागर का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता के लि
22 सितंबर 2025 को जगन्नाथ जैन कॉलेज, तिलैया में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर्महाविद्यालय 2025 चयन प्रतियोगिता में गुरु काशी यूनिवर्सिटी, पंजाब में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु टीम का चयन किया गया।
इस चयन में गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी रानी कुमारी और सागर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः महिला एवं पुरुष रिकर्व वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि गिरिडीह कॉलेज के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है, जब कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस स्तर पर अपनी जगह बनाई है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार,खेल प्रभारी प्रोनयन सोरेन, क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ एम एन सिंह खेल प्रशिक्षक जय प्रकाश नारायण ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों के कोच जितेंद्र कुमार ने कहा कि “बच्चों ने निरंतर मेहनत की है और कॉलेज की ओर से मिले मार्गदर्शन व सहयोग ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।”
कॉलेज प्राचार्य ने खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि गिरिडीह कॉलेज हमेशा अपने खिलाड़ियों के साथ खड़ा है और उनके विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराता रहेगा। यह जानकारी प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने दी